फरीदाबाद, 10 नवंबर ( धमीजा ) : आज सुबह ही शहर में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब लोगों को पता लगा कि फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया गया है। इसके साथ ही असॉल्ट राइफल और कारतूस भी मिले हैं। यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा था। गिरफ्तार डॉक्टर का नाम मुजम्मिल शकील है। वह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था गिरफ्तार डॉक्टर पुलवामा के कोइल का रहने वाला है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ से भी एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शाहीन डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड है। मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। शाहीन की कार से ही रविवार को कश्मीर में AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी।

इससे पहले 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। जानकारी के मुताबिक डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। वह यहां रहता नहीं था, केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।
गिरफ्तार आतंकियों से 2900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से अब तक कुल 2900 किलो IED बनाने की सामग्री बरामद की गई है। यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम करते थे और सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे।
लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई है। डॉक्टर शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग की रहने वाली है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड है। मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। शाहीन की कार से AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई हैं।

पकड़े गए आतंकियों का जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संकेत
शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार का कहना है कि शाहीना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि डॉक्टर शाहीन शाहिद का संपर्क कई संदिग्ध नेटवर्क से था, जिनकी डोर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़ी हुई है। पुलिस का दावा है कि यह मॉड्यूल भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने की साजिश रच रहा था। अब तक मॉड्यूल से जुड़े सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे 2900 किलो IED भी जब्त किया गया है।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी की फंडिंग नेटवर्क की भी होगी जांच
डॉ. शाहीन शाहिद का नाम फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां वे किसी शैक्षणिक प्रोजेक्ट या स्वास्थ्य सेवा से संबंधित भूमिका में थीं। हालांकि, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यूनिवर्सिटी के माध्यम से भी किसी तरह का आतंकी फंडिंग नेटवर्क संचालित किया जा रहा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि शाहीन लंबे समय से संदिग्ध लोगों के संपर्क में थी और कई बार जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच यात्रा कर चुकी थी। जांच एजेंसियां अब उसके मोबाइल डेटा, बैंकिंग रिकॉर्ड और विदेशी कॉल डिटेल्स खंगाल रही हैं ताकि नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।
सहारनपुर में डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी के बाद खुले राज
7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल (अदील) अहमद को गिरफ्तार किया था। यह अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।
दरअसल, कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आतंकी संगठन के समर्थन में बातें लिखी थीं। घटना के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया था। पुलिस ने 28 अक्टूबर को मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें डॉ. आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
3 महीने पहले सामान रखने के लिए धौज में किराए पर लिया था कमरा, जहाँ से ये सामान मिला

पूछताछ में फरीदाबाद के डॉक्टर मुजम्मिल शकील का नाम एजेंसियों के हाथ लगा। पूछताछ के आधार पर फरीदाबाद में डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील के कमरे पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। वह यहां रहता नहीं था, केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि मुजम्मिल फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। वह पुलवामा के कोइल का रहने वाला है।
इसके बाद रविवार (9 नवंबर) को उसके कमरे में रेड की गई, जिसमें करीब 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। वह अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है। बरामद विस्फोटक RDX नहीं है। मौके से टेरर एक्टिविटी में शामिल होने वाला सामान जैसे 20 टाइमर्स, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फायर आर्म्स में एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 83 कारतूस, एक पिस्टल और उसके 8 राउंड कारतूस, 2 खाली कारतूस और 2 एडिशनल मैगजीन बरामद की गई हैं।
