गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी आज फरीदाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया 

फरीदाबाद, 22 अगस्त ( धमीजा ) : गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी का आज एनकाउंटर किया गया। आरोपी फरीदाबाद में छिपा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम उसे पकड़ने पहुंची। यहां उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली। इससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच ग्रेटर फरीदाबाद में गांव फरीदपुर-नीमका रोड पर हुई।

आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक इशांत गांधी पर कई मामले दर्ज हैं। 17 अगस्त को एल्विश के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी। घर के दरवाजों, खिड़की और छत की सीलिंग पर गोलियां लगी थीं। फायरिंग करते हुए आरोपियों का CCTV फुटेज सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी थी।

17 अगस्त को सुबह 5.30 बजे सेक्टर 57 स्थित एल्विश के घर पर गोलियां चली थी। फायरिंग के बाद एक CCTV फुटेज सामने आया था। जिसमें चेहरा ढके और हेलमेट पहने 2 युवक भागते दिखे थे। उन्होंने एल्विश के घर के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। ये गोलियां घर की बालकनी, दीवारों-खिड़कियों और दरवाजों पर लगीं। हमले के वक्त एल्विश घर पर नहीं था। उनकी मां सुषमा यादव, पिता राम अवतार और केयरटेकर ही घर पर थे।

सोशल मीडिया पर गोलीबारी की ज़िम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली थी  

एल्विश के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वह नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई है। इसको हमने अपना परिचय दिया है। सट्‌टे का प्रमोशन कर इसने कई घर बर्बाद कर दिए। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्‌टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें।

फायरिंग के बाद पुलिस ने एल्विश यादव के घर पर 4 हथियारबंद जवानों को तैनात किया है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि अगले आदेश तक सुरक्षाकर्मी यादव के घर पर तैनात रहेंगे।

विवादों में रहा है एल्विश का नाम 

  •  2023 में लंदन में रहने के दौरान एल्विश को वॉट्सऐप पर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाला मैसेज मिला। इसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।
  •  नवंबर 2023 में नोएडा में एक रेव पार्टी में सांप और सांप के जहर सप्लाई करने के आरोप में उसे पुलिस ने पकड़ा। उस दौरान 9 सांप और 20 मिलीलीटर जहर बरामद हुआ। एल्विश को 8 दिन जेल में रहना पड़ा, इसके बाद उसे जमानत मिल गई। इस मामले में ED भी उसे पूछताछ कर चुकी है।
  •  मार्च 2024 में यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर से उसका विवाद हुआ। एल्विश ने खुद स्वीकार किया कि उसने सागर को थप्पड़ मारा। इसका वीडियो भी सामने आया था।
  •  2024 में दिल्ली में आयोजित एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग के दौरान भी उसे जान से मारने की धमकी मिली। उस दिन उसका मैच मुनव्वर फारूकी की टीम से होना था। सुरक्षा कारणों से स्टेडियम खाली कराया गया और मुकाबला बिना दर्शकों के खेला गया।
Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)