मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा अध्यक्ष व करण चौटाला ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के आवास पर पहुँचकर जताया शोक

फरीदाबाद, 28 सितम्बर ( धमीजा ) :  प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे। श्री गोयल की भाभी एवं स्वर्गीय विनोद गोयल की धर्मपत्नी, श्रीमती रेनू गोयल का 24 सितंबर, बुधवार को निधन हो गया। रेनू गोयल के असामयिक निधन से न केवल गोयल परिवार बल्कि सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी गहरी शोक की छाया व्याप्त है।
रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोयल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएँ प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “रेनू गोयल का असमय चले जाना परिवार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में पूरा प्रदेश गोयल परिवार के साथ खड़ा है। ”इस अवसर पर सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें धैर्य एवं साहस बनाए रखने की कामना की। इससे पूर्व शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र व अभय चौटाला के पुत्र करण चौटाला भी श्रद्धांजलि देने विपुल गोयल के निवास पर पहुंचे

थे। रेनू गोयल के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्यजनों ने भी गोयल निवास पहुँचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं उनके परिवार से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्राप्त हो।

स्व रेनू गोयल सामाजिक जीवन में सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और सहयोगी प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थीं। विभिन्न संगठनों और सामाजिक लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)