प्लेन क्रेश : करिश्मा – दो व्यक्ति ज़िंदा बचे

अहमदाबाद , 12 जून ( धमीजा ) : अहमदाबाद प्लेन हादसे में दो व्यक्ति जिंदा बच जाने की खबर है ,इनमे से एक अस्पताल में भर्ती है। उनकी डिटेल सामने नहीं आई है। जबकि दूसरे घायल यात्री रमेश विश्वास कुमार हैं। वो प्लेन की 11A पर बैठे थे। रमेश का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर जख्म हैं और वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।

 घायल रमेश की ज़ुबानी –

QuoteImage

टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।QuoteImage

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन) अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। दो यात्री जीवित बचे हैं। 240 लोगों की मौत हुई है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)