प्लेन क्रैश दुर्घटना में फरीदाबाद की 22 वर्षीय खुश्बू भी , पहली बार जा रही थी लंदन अपने पति के पास , पिता गए अहमदाबाद डीएनए सैंपल देने 

फरीदाबाद , 14 जून ( धमीजा ) : अहमदाबाद में हुए गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश हादसे में फरीदाबाद में बीकानेर मिष्ठान भंडार चलाने वाले मदन सिंह की 22 साल की बेटी खुशबू की भी मौत हुई है। मदन सिंह पिछले 23 साल से ज्यादा समय से यहां पर मिठाई की दुकान चला रहे हैं।

फरीदाबाद के सेक्टर 22 की संजय कालोनी में बीकानेर मिष्ठान भंडार को संभालने वाले मदन सिंह अपनी बेटी खुशबू को 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस आ गए थे। घर पहुंचने पर मदन सिंह को जानकारी मिली कि जिस प्लेन से उनकी बेटी लंदन जा रही है वह प्लेन क्रैश हो चुका है। जिसके बाद परिवार के दूसरे लोगों को जानकारी दी गई।

5 महीने पहले जोधपुर के डॉ विपुल से हुई थी शादी  

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुशबू की शादी 5 महीने पहले जोधपुर, राजस्थान के खाराबेरा गांव के डॉ. विपुल राजपुरोहित से हुई थी। डॉ. विपुल लंदन के एक सरकारी अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। खुशबू ने वर्ष 2023 में बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। मदन सिंह के परिवार में खुशबू सबसे बड़े बेटी थी। खुशबू के अलावा परिवार में एक छोटा बेटा और 2 छोटी बेटियां हैं।

बताया जाता है कि इस हादसे से 2 दिन पहले ही खुशबू का पासपोर्ट बनकर आया था। पासपोर्ट बनने के बाद वह पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी। शादी के बाद उनकी ये पहली लंबी मुलाकात होने वाली थी। लेकिन उनकी मुलाकात से पहले से इस हादसे ने खुशबू को सबसे छीन लिया।

खुशबू के पिता डीएनए सैंपल के लिए गए अहमदाबाद  उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हादसे की जानकारी मिलने के बाद खुशबू के पिता अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। जहां पहुंचकर अहमदाबाद के एक सरकारी अस्पताल में उनका डीएनए सैंपल लिया गया है। डीएनए सैंपल के मिलान के बाद मदन सिंह को उनकी बेटी का शव मिल पाएगा। जिसके बाद खुशबू का अंतिम संस्कार हो पाएगा।

पिता ने व्हाट्सएप्प पर “गोइंग टू लंदन” का लगाया था स्टेटस और लिखा था आशीर्वाद 

खुशबू के पिता ने एयरपोर्ट पर बेटी को विदा करते हुए एक फोटो ली थी। उस फोटो को अपने व्हाट्सएप्प पर स्टेटस के तौर पर लगाया और उस पर लिखा आशीर्वाद खुशबू बेटा, गोइंग टू लंदन। मदन सिंह के साथ ही रहने वाले उनके रिश्तेदार सवाई सिंह खुशबू के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि खुशबू के चले जाने से हमारे परिवार की खुशियां छिन चुकी है। खुशबू के परिवार में दुख का माहौल व्याप्त है।

लगभग 23 साल से चला रहे हैं बीकानेर मिष्ठान भण्डार    

मृतका के पिता मदन सिंह के मामा के बेटे सवाई सिंह भी इसी दुकान पर बैठते हैं। उनसे मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले 23 साल से फरीदाबाद के सेक्टर 22 में बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान चला रहे हैं। मदन सिंह अक्सर अपने गांव मेहसाणा, बाडमेर (राजस्थान) चले जाते थे। इसी तरह से वो फरीदाबाद में काम को संभाल रहे थे। जब मदन सिंह यहां पर नहीं रहते तो सवाई सिंह काम को संभालते हैं।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)