मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार चल रहे पूर्व विधायक धर्म सिंह छौकर को मिली अंतरिम ज़मानत 

चंडीगढ़ , 19 जून ( धमीजा ) : लगभग 1500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तारपानीपत जिले के समालखा कस्बे से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को अंतरिम जमानत मिल गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 मई 2025 की रात को दिल्ली के फाइव स्टार होटल से उन्हें गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के दौरान टीम ने छौक्कर को धक्का मारकर गिराया था और कुर्ता भी फाड़ दिया था। इससे उन्हें चोट लगी थी। इसी के इलाज के लिए छौक्कर को जमानत मिली है। वह कल शुक्रवार जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि, उन्हें 1 जुलाई को फिर से सरेंडर करना होगा। उन्होंने नियमित जमानत के लिए भी याचिका लगाई हुई है, जिस पर 3 जुलाई को सुनवाई होगी।

छौक्कर की गिरफ्तारी का CCTV फुटेज सामने आया था, जिसमें ED टीम उन्हें धक्का देकर गिराते हुए दिख रही है। इस मामले में छौक्कर का बेटा सिकंदर छौक्कर अब भी न्यायिक हिरासत में है।

छौक्कर ने हाई कोर्ट में ईडी के खिलाफ दायर की थी चुनौती 

छौक्कर ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी। इस पर 16 जून को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया था और 19 जून तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।

याचिका में दावा किया गया था कि गिरफ्तार करने वाले अधिकारी ने गिरफ्तारी की अनिवार्यता का कोई स्पष्ट औचित्य प्रस्तुत नहीं किया। गिरफ्तारी और रिमांड प्रक्रिया में अनिवार्य न्यायिक विवेक का पूरी तरह अभाव था, जिससे पूरी प्रक्रिया कानून की मूल भावना के विरुद्ध और मनमानी बन गई।

छौक्कर ने कोर्ट से आग्रह किया था कि उनके खिलाफ 5 मई को पारित हुए गिरफ्तारी के आदेश को अवैध और असंवैधानिक घोषित करते हुए उसे रद किया जाए। साथ ही 6, 9, 13 और 17 मई को गुरुग्राम की विशेष न्यायालय द्वारा पारित रिमांड आदेशों को भी खारिज किया जाए।

दिल्ली के फाइव स्टार होटल से किया था गिरफ्तार, धक्कामुक्की की cctv फुटेज आई थी सामने  बता दें कि धर्म सिंह छौक्कर को 5 मई की रात जब ED की टीम दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पकड़ने पहुंची तो उन्होंने भागने की कोशिश की। यह देख ED के कर्मचारी ने छौक्कर को पकड़ लिया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छौक्कर जमीन पर गिर पड़े।

तब तक टीम के दूसरे मेंबर पहुंच गए और तुरंत छौक्कर को घेर लिया। इसके बाद फाइव स्टार होटल शांगरी-ला के गेट को भी बंद करवा दिया गया। इस दौरान ED के कर्मचारी ने उनकी शर्ट भी फाड़ दी। ये पूरी घटना होटल के मेन गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पूर्व विधायक की 44.55 करोड़ की सम्पति कुर्क की थी ईडी ने 

छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।

वह केस, जिसमें पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई…

  • कफायती मकान का किया था वायदा : धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर और विकास की कंपनी साई आइना फॉर्म्स (अब माहिरा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड), सीजर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड और माहिरा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना निकाली थी। इसमें गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में मकान उपलब्ध कराने का वादा किया गया था।
  • सस्ते मकानों के नाम पर इकट्ठे किये 616 करोड़ : छौक्कर की कंपनी की स्कीम में हजारों लोगों ने आवेदन किया। इससे छौक्कर की कंपनी के पास लगभग 616.41 करोड़ रुपए इकट्‌ठा हो गए। हालांकि, रुपए लेने के बाद न तो लोगों को घर मिले और न ही उनके रुपए वापस लौटाए गए।
  • पैसा परिवार के ऐश ओ आराम पर खर्च करने का आरोप : घर खरीदारों को बाद में पता चला कि उनसे इकट्‌ठा की गई रकम को छौक्कर फैमिली ने निजी फायदे के लिए खर्च कर दिया। कंपनी ने करोड़ों रुपए से फर्जी निर्माण लागत दिखा दी। इसके अलावा इन पैसों से महंगी ज्वेलरी खरीदी गई, शादी पर खर्च किया गया। लोगों की शिकायत के बाद गुरुग्राम में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

चुनाव के बाद से फरार चल रहे थे छौक्कर मामले का खुलासा होने के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बावजूद धर्म सिंह ने सरेंडर नहीं किया था और वह फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस उन्हें तलाशती रही। जब पुलिस को उनके दिल्ली के होटल शांगरी-ला में छिपे होने की जानकारी मिली तो ED की टीम ने वहां रेड मारी। इसी दौरान छौक्कर पकड़े गए।

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)