युवती के अपहरण के प्रयास व यौन उत्पीड़न का आरोपी व भाजपा सांसद का पुत्र विकास बराला लॉ अधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़, 23 जुलाई ( धमीजा ) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुभाष बराला के बेटे एवं युवती का पीछा करने के आरोपी विकास बराला को हरियाणा के महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विकास बराला को सहायक महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है और वह राष्ट्रीय राजधानी में न्यायिक मंचों पर राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी नियुक्ति सरकार द्वारा 100 विधि अधिकारियों की व्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत की गई है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना 18 जुलाई को जारी की गई थी।

विकास एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी की बेटी का पीछा करने के आरोपी हैं। यह मामला अक्टूबर 2017 का है जब उनके पिता भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख थे। विकास और उनके दोस्त आशीष कुमार पर यहां की एक अदालत ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने और उसके अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई चंडीगढ़ की एक अदालत में जारी है। पीड़िता ने विकास एवं कुमार पर उसका पीछा करने और उसके अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता घटना के समय 29 वर्ष की थी।

युवती के अपहरण के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा, ज़मानत पर है विकास 

पीड़िता ने विकास एवं कुमार पर उसका पीछा करने और उसके अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता घटना के समय 29 वर्ष की थी। विकास एवं कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 5 अगस्त, 2017 को अपनी एसयूवी में शिकायतकर्ता की कार का पीछा किया और उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। विकास की आयु उस समय 23 वर्ष थी और वह कानून के छात्र थे।

विकास ने पुलिस हिरासत में रहते हुए 18 दिसंबर, 2017 को कानून की परीक्षा दी थी। उन्हें विशेष रूप से परीक्षा देने के लिए जमानत दी गई थी।

विकास को जनवरी 2018 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा ज़मानत मिलने तक चंडीगढ़ की बुड़ैल स्थित मॉडल जेल में रखा गया।   मुकदमे की अगली सुनवाई 2 अगस्त, 2025 को बचाव पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने के लिए निर्धारित की गई है। 

Please follow and like us:
error1
fb-share-icon20
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)